✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बॉयफ्रेंड के साथ भागी बहन, भाई ने कहा परिवार वालों का झुका सर, पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:36:46 PM

पूर्णिया (PURIA) :  पूर्णिया में एक लड़की के सर इश्क ऐसा चढ़ा कि न उसने परिवारवालों के इज्जत के बारे में सोचा न उनका राय लेना जरूरी समझा. न आव देखा न ताव बस अपने आशिक के साथ निकल गई. लड़की मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से निकली और फिर कॉलेज से बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. कुछ रोज बाद लड़की ने घर वालों को कॉल किया और प्रेमी संग ही जीने और मरने की बात कह डाली. इससे गुस्साए भाई ने न केवल अपने बहन की कुश की अर्थी सजाई. बल्कि तीन दोस्तों की मदद से अर्थी को पूरे गांव में घुमाया. नाराज भाई ने कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थी. इतना ही नहीं हिन्दू रीति-रिवाज से बहन की अर्थी को लेकर श्मशान तक गया और फिर दाह संस्कार भी किया.

बॉयफ्रेंड संग फरार 

दरअसल बीते 27 जून को प्रियंका बीए की मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से पूर्णिया कॉलेज के लिए निकली और फिर वहां से बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई. देर शाम बीत जाने के बाद भी जब प्रियंका घर नहीं लौटी. तो घरवालों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की. इसके ठीक अगले ही दिन घरवालों को प्रियंका के लव अफेयर की बात मालूम हुई. जिसके बाद लड़की के भाई प्रशांत कुमार सिंह ने नगर थाने में चम्पानगर बाजार में रहने वाले मनोज कामती के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया.  

सर झुकाकर चलना पड़ता है

पुलिस की टीम लड़की की खोज लड़की के बॉयफ्रेंड के घर बढ़ी. जिसके कुछ दिन बाद लड़की ने खुद घर वालों को कॉल किया और बॉयफ्रेंड प्रशांत के संग ही जीने और मरने की बात बताई. इससे गुस्साए भाई प्रशांत सिंह का कहना है जिसे घर में लाड़ प्यार से पाला पोसा गया. वह ऐसा करेगी उन्होंने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था. मेरी बहन ने जो किया, उससे समाज में पिता जी की साख गिरी है. बहन की वजह से आज सबको सर झुकाकर गांव से लेकर बाजार तक चलना पड़ता है. जिससे प्रियंका की शादी तय ही लड़केवालों ने भी उन्हें और उनके पिता जी को खूब खरी खोटी सुनाई। इन सब के बाद अब प्रियंका उनके लिए मर चुकी है. 

बहन का किया दाह संस्कार

इसी के बाद भाई प्रशांत ने अपनी बहन प्रियंका की कुश की मूर्ति बनाई. बहन की फोटो लगाकर अर्थी को तैयार किया. दोस्तों और घरवालों की मदद से कुश की अर्थी को कंधे के ऊपर लेकर पूरे गांव में घुमाया. इसके बाद हिन्दू रीति-रिवाज से बहन के अर्थी को लेकर श्मशान लेकर गए और वहां दाह संस्कार किया.

Tags:Sister eloped with boyfriendTHENEWSPOSTPURNIABIHARNEWSBIHARBIHARUPDATETRENDING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.