बक्सर (BUXER): बिहार की राजनीति में इन दिनों सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है.इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चल रहे एमएलसी उपचुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. दौरे के दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की.
बढ़ते अपराध पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
संजय सरावगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, और जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और इसी भरोसे के आधार पर जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में मतदान करेगी.इस दौरान उन्होंने हाल ही में सिवान में हुए एनकाउंटर पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है.
सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त
उनके अनुसार अपराधियों के पास दो ही विकल्प है या तो वे अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं, या फिर बिहार छोड़ दें उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है. अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए सरकार का लक्ष्य “अपराध मुक्त बिहार” बनाना है. सरावगी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में राज्य में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा.