✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के बगहा में दुकानें बंद, सड़क पर प्रदर्शन, रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में फूटा गुस्सा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 19, 2026, 1:05:25 PM

बगहा (BAGHA) : बिहार के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे फाटक बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में व्यवसायियों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है. शहर में दुकानें बंद कर व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल बगहा में रेलवे ओवरब्रिज यानी ROB बनने के बाद शहर के दोनों बाजार दो हिस्सों में बंट गए हैं. अब प्रशासन द्वारा रेलवे फाटक को बंद करने की तैयारी की जा रही है जिससे स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ गई है.

व्यवसायियों ने रखी दुकानें बंद

इसी के विरोध में आज बगहा के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और रेलवे फाटक के पास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. व्यापारियों का कहना है कि फाटक बंद होने से आम लोगों के आवागमन पर असर पड़ेगा साथ ही उनके व्यवसाय पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा.

रेलवे फाटक के पास जोरदार प्रदर्शन

“अगर रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है तो ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा. इससे हमारा व्यापार पूरी तरह प्रभावित होगा. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए”. व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन जिस तरह से व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गरमा सकता है.

 

Tags:Bagaha Bihar protestRailway crossing closure protest BagahaBagaha traders strike newsBihar shopkeepers protest railway gateRailway gate closure opposition BiharBagaha bandh news todayBihar local protest news BagahaTraders protest in Bagaha BiharBihar protest latest newsBagaha ROB issue protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.