✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शर्मनाक! सनकी पति ने पत्नी और बेटे की गला घोंटकर की हत्या, बाद में अपने ही गले को चाकू से रेता, पढ़ें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:48:39 AM

जमुई(JAMUI):बिहार से आये दिन  अपराध की कई खौफनाक घटनाएं सामने आती रहती है, जिसको सुनकर लोगों के होश उड़ हो जाते है, लेकिन आज बिहार के जमुई जिल से रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है,जहां  सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव में घरेलू विवाद को लेकर सनकी पति ओलायत अंसारी ने अपनी ही पत्नी नाशरीन खातून और मासूम बेटे अलीशा की दुपट्टा से गला घोंटकर क्रूरतापूर्वक निर्मम हत्या कर दी.

 सनकी पति ने पत्नी और बेटे की गला घोंटकर की हत्या

वहीं सनकी ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद अपने गर्दन पर चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल सनकी पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आरोपी पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

पढ़ें हत्या की वजह

घायल ओलायत अंसारी ने बताया कि उसकी कोई भी बात पत्नी नहीं मानती थी.किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई और फिर मारपीट हो गई. इस दौरान चाकू से पहले पत्नी उनके गर्दन पर हमला किया उसके बाद वे गुस्सा में आकर पत्नी के दुपट्टे से पत्नी और पुत्री की गला घोट कर हत्या कर दी.

पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

नो थाना के एसआई चंद्रदेव महतो ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि सनकी युवक ने अपनी ही पत्नी और मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी और अपने भी गला रेत कर जान देने का प्रयास किया है.हम लोगों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया है. पुलिस पूरी घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

 

 

Tags:crimecrime newscrime in biharcrime news jamuimurder in biharmurder news jamuibiharbihar newsbihar news todayjamuijamui newsjamui newsjamui news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.