✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शर्मनाक! कोलकाता कांड के बाद बिहार के आरा में नाबालिग से दरिंदगी, मामले में चार गिरफ़्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:51:29 PM

आरा(ARA): कोलकाता कांड अभी ठंडा भी नही हुआ कि भोजपुर जिले में फिर से एक बार वहशीपन दोहराया गया है. इस बार एक मासूम को दरिंदों ने शिकार बनाया है. जहां भोजपुर में शौच के लिए जा रही किशोरी से दुष्कर्म की घाटना को अंजाम दिया गया है.

मामले में चार गिरफ़्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सहित 4 को पकड़ लिया है और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. इसके साथ ही पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया है. पीड़ित पक्ष ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें आरोपी के स्वजन पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद कल रात में ही पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़ित बच्ची ने आरोपी के परिजन पर धमकाने का आरोप भी लगाया है.

पढें मामले में पुलिस ने क्या कहा

घटना भोजपुर जिले में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक युवक पर जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात में ही पीड़िता की मेडिकल जांच आरा के सदर अस्पताल कराई गई है. घटना कल रात करीब नौ बजे की है. प्रथम दृष्टया परिवार वालों के आरोप के आधार पर आरोपित सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पिता को भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई और पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी 12 वर्षीय बताई जा रही है. आरोपित युवक उसी गांव का बताया जा रहा है.

यह है पूरा मामला 

इधर, पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उनका सरैया बाजार में दुकान है. पीड़ित के पिता रविवार की देर शाम दुकान पर थे और पीड़िता की मां घर पर खाना बना रही थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री घर से शौच करने के लिए गई थी. इस दौरान घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर है, जहां काफी अंधेरा रहता है, उन्होंने कहा कि आरोपी वहीं अंधेरे में बैठा था. पीड़ित किशोरी जैसे ही वहां पहुंची तो आरोपित ने जबरन उसे कंधे पर उठा लिया और बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया. किशोरी घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी.

Tags:Kolkata incidentKolkata doctor rape murder caseRape murder caseRape in biharRape with minar in araRape case biharCrime newsCrime in biharBiharBihar newsBihar news todayAraAra newsAra news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.