✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, नौ लड़कियों के साथ होटल स्टाफ और संचालक गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:32:50 AM

पटना(PATNA): बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां के जक्कनपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. दरअसल, राजधानी में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था जिसका पुलिस की टीम ने पर्दाफाश किया है. टीम ने जक्कनपुर व गर्दनीबाग थाना इलाके में छापेमारी कर सरगना समेत नौ युवतियों, दो होटल स्टाफ व दो दलाल को पकड़ लिया. सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि मीठापुर स्थित पुराने बस स्टैंड के आस-पास के कई होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है.

इतना ही नहीं मांग के अनुसार उन्हें शराब भी परोसी जा रही है. इस सूचना के बाद पुलिस ने जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड के एक होटल से दो युवतियों व दो दलाल को शराब की बोतलों के साथ पकड़ लिया. साथ ही होटल के स्टाफ को भी पकड़ा गया है. इसके बाद इन दो युवतियों की निशानदेही पर ही गर्दनीबाग के सरिस्ताबाद में छापेमारी की गयी और एक मकान के फ्लैट में रह रही एक महिला और छह युवतियों को पकड़ लिया गया. बताया जाता है कि पकड़ी गयी महिला उन युवतियों के ग्रुप की सरगना है.

पुलिस अन्य जगहों पर भी कर रही छापेमारी 

सूत्रों के मुताबिक, पूरे पटना में सेक्स रैकेट चल रहा है और इसमें कई गिरोह सक्रिय है. वहीं, पकड़ी गयी युवतियों के बारे में बताया गया कि वे बिहार के ग्रामीण इलाकों के साथ ही पश्चिम बंगाल की है. पुलिस इन पकड़ी गयी युवतियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही थी. वहीं, यह भी बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब सेक्स रैकेट को लेकर पटना में खुलासे हुए हैं बल्कि इससे पहले भी कई जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई है.

Tags:bihar newspatna news updatesex racket gang busted in patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.