✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सदर अस्पताल से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिला गिरफ्तार, शहर के रिहायशी इलाकों से ऐसे कमाती थी पैसे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:17:03 AM

TNP DESK- कटिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर अस्पताल परिसर से दो महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया. सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से इस रैकेट का खुलासा हुआ. दोनों महिलाएं शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में हुस्न की होम डिलीवरी करती थीं. बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों को इन महिलाओं की गतिविधियों पर शक हुआ. जब ये महिलाएं संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचीं, तो महिला गार्ड की मदद से उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई. पूछताछ में महिलाओं ने खुद स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ महीनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर देह व्यापार कर रही थीं. दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक चार से पांच सौ रुपये मिलते हैं और एक रात में वे करीब डेढ़ से दो हजार रुपये तक कमा लेती हैं. गिरफ्तार महिलाएं कटिहार जिले के सालमारी और बारसोई इलाके की रहने वाली हैं. फिलहाल दोनों महिलाओं को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

सदर अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

 

 

Tags:Bihar newsKatihar newsBihar policeSex racket bustedSex racket busted from Sadar HospitalCrime newsBihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.