✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में स्कूटी सवार एक युवक की दिन दहाड़े हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:12:40 PM

पटना (PATNA): बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता  ही जा रहा है. अपराध पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कई बदलाव किए गए. जिसके तहत पटना के थानों में अब दो-दो थानेदार तैनात किए गए है इसके बावजूद कोई सुधार या बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. एक बार फिर पटना से दिन दहाड़े हत्या का मामला सामने आया है, जहां स्कूटी सवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक की पहचान विनोद कुमार उर्फ़ टेनी के रूप में की गई है. मृतक पटना सिटी खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है घटना पटना सिटी के चौक थाना इलाके के मिरचाई गली के पास की है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस

इस ۔दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद मच्छरहट्टा मंडी की दुकानें बंद हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे बरामद किए है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है.

 

Tags:BiharBIHARCRIMEBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARLATESTUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.