✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ अनुमंडल के रामनगर दियारा में स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबियत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 12:12:41 PM

बाढ़ : अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर दियारा के तीन सरकारी स्कूल के बच्चे फाइलेरिया और पेट में कीड़े मारने की दवा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए.

प्राथमिक विद्यालय गणपत राय टोला और बगल के प्राथमिक विद्यालय रामनगर दियारा अनुसूचित जाति के करीब तीन दर्जन बच्चों को आज दो बजे आशा दीदियों ने फाइलेरिया और पेट में कीड़े मारने की दवा दी थी. दवा खाने के कुछ घंटे बाद कुछ बच्चों ने पेट दर्द, सर दर्द और वॉमिटिंग की शिकायत की.

बच्चों के परिजन आनन-फानन में इसकी शिकायत की जिसके बाद त्वरित सीएचसी अथमलगोला के प्रभारी अमन कुमार को दी गई.

सीएचसी प्रभारी ने तुरंत क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम को पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए गांव भेज दिया. स्कूल से पीड़ित बच्चों को लाने के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई. इस दौरान करीब 35 बच्चों को सीएचसी में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया. उपचार के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया.

Tags:Barh Subdivision NewsRamnagar Diara IncidentSchool Children Fell IllStudents Health DeterioratedBihar School NewsBarh Ramnagar Diara NewsChildren Health EmergencySchool Health Issue in BiharStudents Hospitalized in BarhLocal News Barh BiharPatna District NewsBreaking News Barh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.