✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लालू यादव को अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब, बढ़ सकती है मुश्किलें

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:15:13 AM

पटना (PATNA):राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस भेजते हुए 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. यह नोटिस उनके 11 जून को मनाए गए जन्मदिन की एक तस्वीर को लेकर जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में लालू यादव को एक कुर्सी पर बैठे देखा गया.जबकि सामने टेबल पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखी थी ,और लालू यादव पैर पसारे हुए थे.इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. जहां विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया.अब इसी मामले में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने लालू यादव को नोटिस भेजा है.

नोटिस में क्या कहा गया है

आपके जन्मदिन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष टेबल पर पांव पसार कर बैठना सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है.यह न केवल एक वर्ग विशेष, बल्कि पूरे राष्ट्र के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है.आयोग ने पूछा है कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए.

नोटिस का क्या जवाब दिया लालू यादव ने?

लालू यादव का जन्मदिन 11 जून को उनके पटना स्थित राबड़ी देवी आवास में मनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में नेता और समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक लालू यादव या राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.इस नोटिस ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और क्या यह मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंचता है या नहीं.

Tags:scheduled caste commissionlalu yadav noticelalu yadav reply deadlinelalu yadav legal issueslalu caste commission actionlalu caste discriminationlalu political controversy lalu caste reservationlalu lalu yadav newslalu caste commission reportlalu caste politicslalu lalu yadav latestlalu caste rightslalu lalu yadav case updatelalu caste injusticeBihar NewsTodays newsBihar local newsBihar political newsPolitical newsAaj ka khabarVidhansabha chunavScheduled Caste Commission issues notice to Lalu Yadavasks for reply in 15 days

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.