✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शिक्षकों के प्रशासनिक स्थानांतरण में करोड़ों का घपला, विधान परिषद सदस्य बरजधारी का बड़ा आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:30:15 PM

पटना (PATNA): बिहार में शिक्षकों के प्रशासनिक स्थानांतरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बिहार विधान परिषद के सदस्य बरजधारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर करोड़ों के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है. सदस्य ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद के बाहर जोरदार हंगामा किया और हाथ में पंपलेट लेकर सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई.

विधान परिषद सदस्य बरजधारी का बड़ा आरोप

बरजधारी ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला अफसरों की मिलीभगत से संचालित हो रहा है और सरकार इस पर “मूकदर्शक” बनी हुई है.उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के अधिकारी घपला और घोटाला कर रहे है. प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है. सरकार और शिक्षा मंत्री सिर्फ तमाशा देख रहे है.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

बरजधारी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि जब तक इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे. विधान परिषद के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन ने शिक्षा विभाग को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाती है.

Tags:teacher transfer scamteacher transfers scamteachers transfer scamgovernment school teacher transfer scambotsa satyanarayana big scam in teachers transferteacher transferteacher transfersteachers transfertransfer scamteachers transfersfemale teacher transferteacher scamacats transfer scamwb teacher transfer updateschool transfer scamteacher scam reportfraud in teachers' transferscam in transferhigher secondary teacher transferwb teacher transfer update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.