✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सैनिक स्कूल के भवन निर्माण में करोड़ों का घोटाला, ऑडिट रिपोर्ट जांच में हुआ खुलासा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:43:36 AM

गोपालगंज (GOPALGANJ) : गोपालगंज में एक बड़े पैमाने पर चले रहे घोटाले का खुलासा हुआ है. ये घोटाला संचालित सैनिक स्कूल के भवन निर्माण के दौरान किया जा रहा था. यहां भवन निर्माण में स्कूटी, चोरी की बाईक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से करोड़ों की सफेद बालू की ढुलाई कर राशि का घोटाला किया गया है. जिसका खुलासा महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट से हुआ है. अब इस पूरे मामले में डीएम के स्तर से पूरे मामले की कमेटी गठित कर जांच करायी जा रही है

क्या है पूरा मामला 

सैनिक स्कूल का कुचायकोट प्रखंड के सिपाया में नवनिर्मित भवन बना है. महालेखाकार की ऑडिट टीम ने बिहार स्टेट एजुकेशन इंफ्रास्टेक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी कार्यालय का ऑडिट किया तो गोपालगंज सैनिक स्कूल के निर्माण में हुए 1.75 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया. ऑडिट टीम ने जांच में पाया कि ठेकेदार सारण के बजाय मधेपुरा जिला से सफेद बालू खरीदता है. ठेकेदार द्वारा जमा किये गये चालान की जांच के दौरान पता चला कि सफेद बालू को एंबुलेंस ई-रिक्शा, तिपहिया यात्री वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कूटर, चोरी की मोटर बाइक के माध्यम से ले जाया गया था. वह भी प्रत्येक वाहन से नौ सौ सीएफटी बालू को परियोजना स्थल तक ढुलाई की लागत का भुगतान रु. एक करोड़75 लाख का फर्जी चालान पर भुगतान किया गया. 

मामले की जांच शुरू 

सरकार के आदेश पर इसकी जांच डीएम के स्तर से शुरू हो गयी है. डीएम ने मामले की जांच सीनियर डिप्टी कलेक्टर राधाकांत और डीटीओ मनोज कुमार रजक को दी है. अधिकारियों की टीम ने सैनिक स्कूल के भवन निर्माण में हुए घोटाले की एक-एक विपत्र को खंगालने में जुटी है. वहीं, प्रभारी डीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है.जांच रिपोर्ट सरकार को भेजा जायेगा. 

Tags:ScamconstructionSainik Schoolaudit reportSAINIKSCHOOLBIHARBIHARUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.