☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

'मुझे मेरे भाई से बचा लो', प्रेमी जोड़े ने वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार 

'मुझे मेरे भाई से बचा लो', प्रेमी जोड़े ने वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार 

नालंदा(NALANDA): नालंदा में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. वायरल वीडियो राजगीर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि THE NEWS POST इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 47 सेकंड के इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा बालिग होने की बात बता अपनी मर्जी से घर से भागा कर कोर्ट मैरेज करने की बात कह रहा है. जबकि युवती  शादी करने पर अपने भाई पर हत्या करवाने की बात बता रही है और राजगीर थाना पुलिस से स्वयं और ससुराली परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कुछ दिनों में राजगीर लौटने की बात कह रही है. 

युवती के परिजन ने कराया मामला दर्ज 

राजगीर थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास भी आया है. युवती के परिजन द्वारा तीन दिन पूर्व मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें युवती को नाबालिग बता कर बहला फुसलाकर अपहरण करवाने की बात बताई गई है. कोई भी कारवाई विधि संबत की जाएगी. 

घर से भाग कर की शादी 

बता दें कि राजगीर थाना क्षेत्र के चांदनी कुमारी श्रृंगार की दुकान चलाती थी. इसी दौरान पड़ोस के ही सौरभ नाम के युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. फिर दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली और अब प्रेमी युगल वीडियो वायरल कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

Published at:03 Feb 2023 02:35 PM (IST)
Tags:biharnalandalover couple releases video pleading for safety
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.