✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हत्या से दहला सासाराम! कपड़ा व्यापारी की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पढ़ें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:33:09 AM

रोहतास(ROHTAS):रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के अमझोर थाना क्षेत्र में एक कपड़ा दुकानदार की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. हत्या का कारण जमीन का ही झगड़ा बताया जाता है.पुलिस ने 42 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को सासाराम अस्पताल लाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पढे वजह

बताया जाता है कि गोतिया के बीच खेत में रोपनी को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में वीरेंद्र सिंह पर लाठियां से हमला कर दिया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई. रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी है कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वारदात के बाद इलाके में सनसनी

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है तथा मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. बता दें कि कल ही हमझोर थाना क्षेत्र में ही एक किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया था.

Tags:Murder in sasaramCrime news sasaramTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todaySasaramSasaram newsSasaram news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.