✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ज्योति मौर्या के नक्शे कदम पर सरिता, शिक्षिका बनते ही पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:32:57 PM

हाजीपुर(HAJIPUR):यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्या की कहानी खत्म भी नहीं हुई थी कि बिहार में भी एक ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है. वैशाली के मामला जंदाहा थाना क्षेत्र के महिपुरा निवासी सरकारी शिक्षिका अपने दो बच्चे और पति को ठुकरा कर घर से स्कूल के प्रिंसिपल के साथ फरार हो गई है.

ज्योति मौर्या के नक्शे कदम पर सरिता

शिक्षिका के पति चंदन ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. चंदन कुमार ने समस्तीपुर जिले के जोरपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार को आरोपी बताते हुए मामला दर्ज कराया है. आपको बताये कि चंदन और सरिता की शादी 13 साल पहले हुई थी. इन दोनो की 12 वर्ष की बेटी और सात साल का बेटा है. पति ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ा लिकाकर इस काबिल बनाया था कि वो एक सरकारी टीचर बन पाई.

शिक्षिका बनते ही पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

पढ़ाई पुरी होने के बाद 25 फरवरी, 2022 को सरिता ने प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में शिक्षिका की नौकरी लगी. इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक राहुल से उसका अफेयर हो गया. इसी बीच राहुल ने उसे बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग कर दिया. वहीं जब पति के ढ़ूढने पर सरिता नहीं मिली, तो थाने में मामला दर्ज करवाई. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

Tags:Saritafollowing in the footsteps of Jyoti Mauryaeloped with her lover as soon as she became a teacherleaving her husband and two children.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.