☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हाजीपुर में खनन विभाग पर बालू माफिया का हमला, 2 जवान घायल

हाजीपुर में खनन विभाग पर बालू माफिया का हमला, 2 जवान घायल

हाजीपुर (HAZIPUR) : बिहार में बालू के अवैध धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं. हाजीपुर में खनन विभाग के पुलिस ने बालू से लोड एक ट्रक पकड़ा. लेकिन हद तो तब हो गई जब ट्रक को थाने में ले जाने के दौरान 50 की संख्या में आये बालू माफियाओं ने पुलिस जवान के साथ मारपीट करने लगे. इस बीच बालू माफिया ट्रक को पुलिस से छुड़ाकर भाग निकले. इस मारपीट की घटना में 2 पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि नगर थाना के गंडक पुल पर खनन माफिया के खिलाफ पुलिस शुक्रवार की सुबह में कार्रवाई कर रही थी. घायल पुलिस कर्मियों के नाम 50 वर्षीय बब्बन सिंह और 56 वर्षीय सुरेंद्र साह बताया जा रहा है.

क्या कहते हैं खनन इंस्पेक्टर

इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर पुजा कुमारी ने बताया कि जो लोग गाड़ी पासिंग करते हैं, वही लोग मिलकर गाड़ी पास कराते हैं. जब उनकी गाड़ी पास नही होती है तो वही लोग हंगामा करते हैं. उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Published at:03 Mar 2023 11:54 AM (IST)
Tags:Hajipurattack on mining departmentjawans injuredPOLICEMININGDEPARTMENTTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.