✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शेखपुरा में सम्राट मैराथन दौड़ का आयोजन, प्रथम विजेता को 1 लाख रुपया नगद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:58:16 AM

शेखपुरा(SHEKHPURA): शेखपुरा में सम्राट मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. मैराथन दौड़ में  कुल 13 सौ छात्र-छात्रा ने शामिल हुए.  बिहार सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी ने संयुक्त रूप से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाया. 10 किलोमीटर लंबे दौड़ प्रतियोगिता में पहले पायदान पर सफल प्रतिभागी को 1 लाख रुपया नगद,जबकि  विजयी दूसरे उम्मीदवार को 50 हजार रुपए, तीसरे को 25 हजार रुपया, चौथे को एलईडी टीवी,पाँचवे को साइकिल और 6 से 10वां पायदान पर विजयी उम्मीदवार को एक ट्रैकसूट देने की बात कही है. वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया जबकि विभिन्न चौक चौराहों पर मेडिकल टीम को लगाया गया है. गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से सम्राट मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. जबकि इस बार आयोजन सम्राट मैराथन को लेकर नगर थाना क्षेत्र के जखराज स्थान से दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. जो स्टेशन रोड,दल्लू चौक,खाण्ड पर,कटरा चौक,चाँदनी चौक, तिनमुहानी मोड़,मेहुस मोड़,बुधौली बाजार,गिरिहणंडा चौक,कॉलेज मोड़,कच्ची रोड होते हुए फिर जखराज स्थान के पास समाप्त हुआ. 

Tags:biharSamrat Marathon race organized in Sheikhpura

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.