✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे सम्राट चौधरी, भगवान बुद्ध को दी श्रद्धांजलि

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 1:17:48 PM

पटना(PATNA):पटना में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार Buddha Smriti Park पहुंचे.मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था.यहां उन्होंने भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि दी और पूजा-अर्चना की.मुख्यमंत्री करीब 40 मिनट तक बुद्ध स्मृति पार्क में रहे.इस दौरान उन्होंने पार्क का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्था को देखा. 

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश 

अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए ताकि पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके.बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परंपरा को आगे बढ़ाते नजर आए.दरअसल, नीतीश कुमार भी हर साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचकर पूजा-अर्चना करते थे. अब मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने भी उसी परंपरा का पालन किया.

अधिकारियों से की बातचीत 

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने पार्क में कुछ समय बिताया और अधिकारियों से बातचीत की.बुद्ध पूर्णिमा के कारण पार्क में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.लोग भगवान बुद्ध को याद कर शांति और सुख की कामना कर रहे थे। पूरे परिसर में शांत और धार्मिक माहौल बना हुआ था.

Tags:BiharPatnaSamratChoudharyBuddhaSmritiParkBuddhaPurnimaBiharCMNitishKumarVijayChaudharyBiharNewsPatnaNewsLordBuddhaPoliticsNewsBiharPoliticsBreakingNewsLatestNewsBuddhaParkCMVisitReligiousEventHindiNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.