✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समस्तीपुर : अपराधियों की योजना हुई नाकाम, बैंक कर्मी की चालाकी से बैंक लूटने में असफल रहे बदमाश, एक गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:57:02 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर जिले के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए साजिश पर पानी फिर गई है. बताया जा रहा है 1 हथियारबंद अपराधी द्वारा बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक को गन पॉइंट पर लेकर लूट की कोशिश की गई. लेकिन, अपराधियों की यह योजना एक बैंककर्मी के चालाकी की वजह से सफल नहीं हो पाई.

यह है मामला 

दरअसल, समस्तीपुर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में उस समय हलचल मच गई, जब इस बैंक में लुटेरे घुस गए और उनके द्वारा मैनेजर को गन पॉइंट पर बंदी बना लिया गया और फिर चेस्टरूम की चाबी मांगी जाने लगी. हालांकि, अपराधियों की यह तरकीब उस समय फेल हो गई जब एक बैंक कर्मी ने मुस्तैदी दिखते हुए अपराधी पर पीछे से हमला बोल दिया और वह डिस्बैलेंस हो गया. जिसके बाद चेंबर में बैठा एक दूसरा शख्स (संभवत: ग्राहक) ने लुटेरे को दबोच लिया. 

कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

इस घटना में शामिल अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, चाकू ,कई मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई है. वहीं, पकड़े गए अपराधी की जबरदस्त पिटाई की गई है जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, यह अपराधी करीब 1 घण्टे से शाखा में अंदर बैठा हुआ था. वेश भूषा से उसे बैंककर्मी कोई कस्टमर समझ रहे थे. लेकिन जब साढ़े चार बजे बैंक का गेट बंद होने लगा तो बैंक के सुरक्षागार्ड उसे भी बाहर जाने को कहा तो वह बैंक मैनेजर के केबिन में घुसा और उन्हें गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश देने को कहा. इधर, पुलिस भी शाखा में पहुंचकर पकड़े गए अपराधी से पूछताछ के आधार पर छानबीन कर रही है. इसको लेकर पूरे बाजार की नाकेबंदी कर दी गई है.

Tags:Bihar news updateसमस्तीपुर newsIndian bank lootBank loot in samastipur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.