✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास बेपटरी हुई रेल इंजन, राहत और बचाव कार्य में जुटे रेल कर्मी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:50:36 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जहां अचानक रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन चलकर बेपटरी हो गई. मामला पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के बीच कर्पूरीग्राम स्टेशन की है. अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

घटना की सूचना तत्काल रेल अधिकारियों को दी गई.  जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे राहत और बचाव कार्य में जुट गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था. तभी अचानक मालगाड़ी की इंजन चल कर  बेपटरी हो गई. इस दौरान इंजन के चार चक्के पटरी से उतर गए. वहां काम कर रहे मजदूरों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच राहत और बचाव में जुट गए हैं.  रेल के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि आखिर खड़ी ट्रेन की इंजन कैसे चल कर बेपटरी हो गई. हालांकि इस मामले पर फिलहाल कोई भी रेल के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. 

Tags:biharSamastipurRail engine derailed near Karpurigram station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.