☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समाधान यात्रा : सीतामढ़ी के इस गांव में नहीं पहुंचे नीतीश, आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम का पोस्टर फाड़ लगाई आग 

समाधान यात्रा : सीतामढ़ी के इस गांव में नहीं पहुंचे नीतीश, आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम का पोस्टर फाड़ लगाई आग 

सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा का आज तीसरा दिन है. सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान डुमरा प्रखंड के बेरबास गांव में लोगों का गुस्सा भी मुख्यमंत्री के प्रति दिखाई दिया. लोगों ने बेरवास पंचायत भवन में लगाए गए तमाम सरकारी पोस्टर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. लोगों ने घंटों मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. मामला दरअसल यहां यह था कि यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेरवास पंचायत में आना था इसको लेकर तैयारी पहले से की जा चुकी थी. पूरे गांव में सोलर प्लेट के जरिए लाइटें लगाई गई थी वहीं पंचायत भवन का रंग रोगन किया गया था. इतना ही नहीं पूरे गांव में सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर भी लगाए गए थे. लेकिन यहां पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बैनर पोस्टर सभी को फाड़ डाला. 

सीएम से मिलने और अपनी बात कहने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग भी जुटे थे लेकिन सीएम का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया. इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो वह गुस्से में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. लोगों ने पंचायत भवन और आसपास में लगाए गए सीएम के पोस्टर को फाड़कर आग के हवाले कर दिया. 

Published at:07 Jan 2023 03:03 PM (IST)
Tags:bihar newsSamadhan YatraNitish did not reach this village of Sitamarhicm nitish
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.