✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दुखद! बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठ गई अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशियां, पढ़ें मौत की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:00:24 PM

आरा(ARA): बिहार के भोजपुर जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है.जहां एक बहन की डोली उठने से पहले ही उसके भाई की अर्थी उठ गई. दरअसल शादी समारोह की खुशियों के बीच उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया.जब बहन की शादी में शामिल होने के लिए उसका भाई बुलेट बाइक पर सवार होकर विवाह मंडप स्थल पर जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उसे बीच रास्ते घेरकर गोली मार दी और उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के समीप की बताई जा रही है.मृतक करनामेपुर थाना अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राज सिंह है,जो इंटर का छात्र है और वह फिलहाल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था.

पढ़ें मौत की वजह

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.पुलिस फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और घटना में शामिल अपराधकर्मियों को शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के पुत्र राज सिंह को उस वक्त गोली मार दी गई.जब वह अपने छोटी बहन किम्मी कुमारी की शादी में शामिल होने के लिए ईश्वरपुरा से बिहिया बाजार स्थित विवाह मंडप लॉज में जा रहा था.युवक अपने चाचा नागेन्द्र सिंह के साथ बुलेट बाइक से शादी में शामिल होने जा रहा था.तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप दो बाइक पर सवार चार की संख्या में रहे हथियार से लैस बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी.गोली लगने के बाद युवक खुनी से लथपथ हालत में जमीन पर गिर बुरी तरह से जख्मी हो गया.इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद उसके चाचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए उसे आरा के निजी अस्पताल में लाया गया है.जहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

ये है पूरा मामला

इस मामले में मृतक युवक के चाचा नागेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया है कि देर शाम वो और उनके भतीजा राज सिंह दोनों ही बुलेट से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहियां लॉज में जा रहे थे.तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप साकेत कुमार और चार अन्य की संख्या में बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गई है.जिससे उसकी मौत हो गई.गोली मारने की घटना के बारे में नागेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें पूरा विवाद के बारे में मालूम नहीं है,लेकिन यह जानकारी मिली है कि स्कूल के दिनों में साकेत के साथ मेरे भतीजे राज सिंह का कुछ विवाद हुआ था और हो सकता है कि इसी विवाद में उसने गोली मारकर हत्या कर दी.जबकि घटनास्थल पर पहुंचे करनामेपुर थाना में तैनात एएसआई मुनेश्वर दास ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जहां हम लोग मौके पर पहुंचे मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है.पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट चुकी है.

Tags:crimecrime in biharcrime news biharmurdermurder in bihartrneding newsbiharbihar newsbihar news todayaraara newsara news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.