✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में रफ्तार से बन रही ग्रामीण इलाके में सड़क!सीमांचल में 6350 किमी का रिकार्ड सड़क निर्माण  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 6:50:28 PM

पटना(PATNA):बिहार में रफ्तार से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. खास कर सुदुर्वर्ती और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विभाग ने जोर दिया है. यही वजह है कि सीमांचल में 6350 किमी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क योजना अंतर्गत व्यापक रूप से पूरे बिहार के ग्रामीण इलाके में पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है.जिससे बरसात या अन्य मौसम में किसी भी गाँव का कनेक्शन अपने प्रखण्ड से ना कटे. विशेष रूप से सीमांचल एवं पूर्वी बिहार जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में इस योजना के माध्यम से पक्की ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया गया है.

सीमांचल के चुनौतीपूर्ण जिलों में इस योजना का सबसे व्यापक प्रभाव हुआ है.  इस दिशा में अररिया जिले में सर्वाधिक 2155 किलोमीटर, पूर्णिया में 1747 किलोमीटर, कटिहार में 1565 किलोमीटर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे किशनगंज में 883 किलोमीटर पक्की ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा चुका है. इन बारहमासी ग्रामीण सड़कों के निर्माण से सीमांचल और पूर्वी बिहार के ग्रामीण अंचलों में दशकों पुरानी आवागमन संबंधी चुनौतियों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हुआ है.

ग्रामीण सड़कों के व्यापक जाल से बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति में भी गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से निर्बाध बना रहता है, जिससे सुदूर गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं की सुगम पहुँच सुनिश्चित हुई है.  इस सुदृढ़ संपर्कता का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है. मखाना, जूट एवं अनानास जैसे कृषि उत्पादों के उत्पादक किसानों को इससे सुविधा हो रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी गति मिली है.

Tags:BiharBihar NewsBihar Rural Devlopment DeartmentBIhar sadk YojnaMukhyamantri Gram sadk yojnaPatna Newssimanchal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.