✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही हंगामा, पुलिस ने घेरा राबड़ी आवास, नौकरी और वेतनमान को लेकर कर रहे प्रदर्शन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:10:05 PM

पटना(PATNA): आज से यानि 13 दिसंबर से बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. बता दें कि इस पांच दिवसीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विधयक और राजकीय कार्य किए जाएंगे. वहीं आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में स्थाई नौकरी और वेतनमान को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास को घेर लिया है. राबड़ी आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सर्द भरी ठंड में प्रदर्शनकारियों के साथ आए छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. बीते दिनों भी पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास का घेराव किया था. हालांकि तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद सब लौट गए थे.  लेकिन इसबार सत्र के पहले दिन ही राबड़ी आवास का घेराव कर लिया.

राबड़ी आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से राबड़ी आवास के बाहर पुलिस बल को बुला लिया गया है. पुलिस मित्र सह ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने बताया कि वेतनमान और स्थायीकरण को लेकर आज तेजस्वी आवास का घेराव किया गया है.  जब तक बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमारी मांगों को उंगली-जामा नहीं पहनाएंगे तब तक हमलोग उन्हें सदन में नहीं जाने देंगे. हमारी मांग है कि बीते दिनों जो तेजस्वी जी ने पुलिस मित्रों को आश्वासन दिया था. उसे सदन से पारित कराएं. आपको बता दें कि आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. यह सत्र पांच दिनों तक चलेगा. 19 दिसंबर को विधानमंडल सत्र का समापन हो जाएगा. 

Tags:bihar newspatna news updatewinter sessionpolice surrounded Rabri residence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.