✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

RPF जवान ने दिव्यांग यात्री की बचाई जान, भागलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 5:06:23 PM

भागलपुर : रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब आरपीएफ के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक दिव्यांग यात्री की जान बचा ली.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कर रहा था कोशिश

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 से फरक्का-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन खुल रही थी. इसी दौरान एक दिव्यांग यात्री भारी बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा.

जवान की बहादूरी से बची जान

मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान अनिल कुमार यादव ने तुरंत दौड़ लगाई और बिना समय गंवाए यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया. जवान की फुर्ती और बहादुरी से यात्री पटरी के नीचे जाने से बच गया. घटना के बाद यात्री सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर आ गया और स्टेशन पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. इसका सीसीटीवी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags:RPF hero saves lifeDivyang passenger rescuehagalpur railway station accident avertedIndian Railways safety newsRailway emergency incidentRPF bravery storyRailway station heroicsBhagalpur news updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.