✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास पुलिस ने टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी को किया गिरफ्तार, अपहरण के मामले में डेढ़ करोड़ फिरौती मांगने का है मामला, पढ़ें विस्तार से

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:00:42 AM

रोहतास(ROHTAS):रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने टॉप- 10 सूची में शामिल 25 हज़ार रूपये के इनामी अपराधी उज्जवल कुमार को सासाराम नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय डेहरी में प्रेसवार्ता के दौरान रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 5  मार्च 2022 की सुबह तकरीबन 9 बजे मुन्ना चौधरी को दरिगांव थाना क्षेत्र के NH-2 पर अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. और परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी. जिसके खिलाफ दरिगांव ओपी थाना में मामला दर्ज किया गया था.

गिरफ्तार अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है

वहीं इस मामले को रोहतास एसपी विनीत कुमार ने गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल अभियुक्त के त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. गठित विशेष टीम के ने जगह-जगह लगातार छापेमारी की. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

9 आरोपियों को रोहतास पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

 वहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी इस कांड में सम्मिलित 9 आरोपियों को रोहतास पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा, और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुरोध किया जाएगा.

Tags:Rohtas policecriminal included in the top-10 listdemanding ransom of Rs 1.5 crorekidnapping case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.