✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास : मिड-डे मील खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार! ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:46:03 AM

रोहतास (ROHTAS): बिहार के रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 17 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण और परिजन बच्चों को तत्काल निजी वाहनों और अन्य साधनों से डेहरी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. जिसके बाद सभी बच्चों का इलाज किया गया. फिलहाल सभी बच्चें स्थिती से बाहर बताए जा रहे है.

ग्रामीणों ने मिड डे मील में जहरीला पदार्थ होने का लगाया आरोप

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मिड-डे मील में जहरीला पदार्थ होने का आरोप लगाया और इसकी जांच की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भोजन आपूर्ति करने वाला कर्मी मौके से फरार हो गया. वहीं सूचना पर करीब दो घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), अंचलाधिकारी (CO), और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की टीम से स्कूल के भोजन के सैंपल लिए है और इसकी जांच के लिए भेजा गया है. वहीं पीड़ित बच्चे ने बताया कि मिड डे मील खाने के बाद उनका तबीयत बिगड़ने लगा तथा देखते ही देखते बच्चे को उल्टी दस्त होने लगा जिसके बाद अफरातफरी मच गई.

 

 

 

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar news todaybiharbreaking newslatest newslatest news biharbihar breakingtop newsbihar today newsbreaking news biharbihar top newslatest bihar newsrohtas newsrohtas breaking newschildren fall ill after eating mid-day mealchildren fall ill after eating mid-day meal in rohtas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.