☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास: सोन नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 7 बच्चे डूबे, 5 की मौत, 2 की तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम

रोहतास: सोन नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 7 बच्चे डूबे, 5 की मौत, 2 की तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम

रोहतास(ROHTAS): रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सोन नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत डूबने से हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, सात बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे, जिसमें 2 बच्ची भी थी. नहाने के दौरान सभी बच्चे डूबने लगे और गहरे पानी में चले गए. घटनास्थल पर मौजूद अन्य बच्चों द्वारा जब शोरगुल किया गया तब मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर सोन नदी से एक-एक बच्चों का शव बाहर निकाला गया. ग्रामीणों द्वारा 5 बच्चों का शव बाहर निकाल दिया गया. लेकिन 2 बच्चों के शव की तलाश जारी है.

परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि सभी 7 बच्चे तुंबा निवासी कृष्णा गोंड के परिवार के बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और SDRF की टीम को बुलाया जा रहा है. इस मामले में डेहरी SDM सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सात बच्चों के डूबने की सूचना मिली है. जिसमें से पांच बच्चे का शव सोन नदी से बाहर निकाल लिया गया है. सभी की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच की है और सभी मृत बच्चे एक ही परिवार के हैं. वही SDRF की टीम को बुलाया गया है.

 

 

Published at:06 Oct 2024 03:57 PM (IST)
Tags:रोहताससोन नदीतुंबाबिहारबिहार न्यूज़सासारामRohtasSon RiverTumbaBiharBihar NewsSasaram
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.