☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास: मालगाड़ी के 13 डब्बे हुए बेपटरी, रेलवे परिचालन बाधित  

रोहतास: मालगाड़ी के 13 डब्बे हुए बेपटरी, रेलवे परिचालन बाधित  

रोहतास(ROHTAS): बिहार के रोहतास जिले में एक मालगाड़ी के 13 डब्बे रेल पटरी से उतर गए.  करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच तेंदुआ दुसाधि गांव के पास  यह घटना घटी. जिसके बाद माल ढुलाई वाला डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप तथा डाउन दोनों का परिचालन बाधित हो गया. इस हादसे के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और रेलवे के माल ढुलाई वाले लाइन के परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि माल गाड़ी का सभी डब्बा खाली था. मालगाड़ी का डब्बा रेलवे लाइन से बिखर कर आसपास के गेहूं के खेतों में बिखर गया. मालगाड़ी के कई कल पुर्जों के परखच्चे उड़ गए.

शाम तक शुरू हो सकता है परिचालन 

वहीं इस मामले में रेल अधिकारी का कहना है कि शाम तक किसी तरह दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा. और फिर परिचालन शुरू किया जाएगा. 

Published at:23 Feb 2023 11:52 AM (IST)
Tags:biharrohtas13 coaches of goods train derailed
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.