✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास में PNB बैंक में 2 लाख 70 हजार की हुई लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:20:54 AM

रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिले में बैंक में लूट की बड़ी घटना हुई है, जहां आयरकोठा थाना क्षेत्र के आयरकोठा गांव के समीप पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से हथियारबंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी से दो लाख सत्तर हजार पांच सौ रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए.

लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

घटना के बारे में सीएसपी संचालक अनु कुमार ने बताया कि दोपहर तकरीबन 12 बजे के आस-पास बाइक सवार तीन अपराधी हथियारों से लैस सीएसपी में घुसे और सीसी में काम कर रहे रिंकू कुमार को हथियार का भय दिखाकर सीएसपी में रखे गए 270500 लूट लिया. इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक मोबाइल को भी लूट लिया.हथियारबन्द तीनों अपराधियों ने सीएसपी में घुसते ही अंदर से मुख्य गेट को बंद कर दिया और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाहर से गेट को बंद कर मौके से फरार हो गए.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना के थोड़ी देर बाद सीएसपी कर्मी रिंकू कुमार ने घटना कि सूचना पुलिस को दी. इसके बाद आयरकोठा थाना दरिहट थाना अकोढी गोला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद रोहतास एसपी विनीत कुमार,एएसपी शुभांक मिश्रा भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए. वहीं रोहतास एसपी विनीत कुमार ने लूट की घटना की पुष्टि की है और बताया कि बाइक कर सवार अपराधियों ने सीसी से 2 लाख 70 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम  दिया है.लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी भोजपुर जिले की ओर भागे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Tags:PNB Bank in RohtasPNB Bankpunjab national bank in biharRobbery in pnb bankbank Robbery in rohtasRobbery of Rs 2 lakh 70 thousand in PNB Bankarmed criminals carried out the incidentpolice engaged in investigationcrime news biharcrime in biharcrime in rohtascrime news bihar todaybiharbihar news todayrohtasrohtas news todaybihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.