✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 11 लाख की लूट, चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:45:56 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर में इन दिनों बैंक अपराधियों के साथ टारगेट पर हैं. जहां अपराधियों ने आज एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला पूसा थाना क्षेत्र के महमद्दा गांव की है जहां चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लगभग 11 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी बदमाश बैंक खुलते ही हेलमेट और मास्क लगाए बैंक के अंदर दाखिल हुए और वहां मौजूद कर्मियों को पिस्टल के बल पर कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया.

इधर लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी बैंक पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गए है. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. बताते चलें कि एक महीने के अंदर जिले में 3 बैंकों में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. 1 मार्च को जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 9 लाख की लूट की घटना हुई थी. वही 15 मार्च को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लगभग 20 लाख रुपये की लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था. पुलिस अभी इन दोनों लूट मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि अपराधियों ने एक तीसरी बैंक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. जिले में लगातार एक के बाद एक हो रहे बैंक  लूट की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए. 

Tags:biharsamastipurRobbery of 11 lakhs from South Bihar Gramin Bank

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.