✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सासाराम में वोट अधिकार रैली के बाद रोड शो, तेजस्वी ने थामी राहुल की जीप की स्टीयरिंग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:01:21 PM

सासाराम (SASARAM) : सासाराम में महागठबंधन की वोट अधिकार रैली के बाद जब रोड शो निकला तो नजारा काफी अलग और रोमांचक दिखा. इस दौरान ओपन जीप की स्टीयरिंग खुद राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने थाम ली और जीप में उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी और राजेश राम मौजूद रहे. 

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब 
रैली के बाद जब रोड शो शुरू हुआ, जिसमें सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जगह-जगह महागठबंधन समर्थकों ने फूल बरसाकर नेताओं का स्वागत किया, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे. 

तेजस्वी ने दिखाई दोस्ताना केमिस्ट्री 
रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा जीप की स्टीयरिंग थामने और राहुल गांधी के साथ सहज अंदाज में मौजूद रहने को कार्यकर्ता महागठबंधन की एकजुटता का संदेश मान रहे हैं. 

महागठबंधन की ताकत का प्रदर्शन 
सासाराम से शुरू हुई वोट अधिकार यात्रा के पहले दिन ही इस रोड शो ने महागठबंधन की ताकत का सार्वजनिक प्रदर्शन किया है. नेताओं के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े आम लोग भी लगातार नारेबाजी करते रहे और इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया.

Tags:Vote Adhikar Yatratejaswi yadavrahul gandhibiharbihar politicsbihar sarkarcm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.