कैमूर (KAIMUR) : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली स्टेशन रोड में मंगलवार की रात्रि एक युवक राजा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया.
पुसौली का रहने वाला था राजा
मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली का रहने वाला रामनिवास गुप्ता के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. सड़क जाम कर ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग करने लगे. साथ ही कैमूर पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की. सूचना पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार घटना स्थल पहुंचे जहां सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर,मोहनिया थानाध्यक्ष,कुदरा थानाध्यक्ष के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही.
आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम
करीब 2 घंटे दिल्ली कोलकाता हाईवे पर पुसौली स्टेशन मोड़ के समीप शव को रखकर जाम कर दिया. गिरफ्तारी और जल्द सजा के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम छोड़ा इस दौरान NH19 पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया. मृतक के पिता रामनिवास गुप्ता ने कहा कि रात को डीजे के समान माइक मांगने के लिए फोन कर बुलाया और मारपीट की मैने मना किया तो मुझे और मेरी पत्नी को भी मारा.
मारपीट कर हत्या की हुई थी वारदात
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि परिजन के द्वारा बताया गया कि राजा को बुलाकर ले गए और मारपीट कर हत्या कर दी गई. मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों द्वारा कहा गया कि 10 से 15लोग इसमें शामिल थे. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी. हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं है. रोड जाम कर मांग रखे थे हम लोग फुलफिल कर रहे हैं.