✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीवान में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने  सवार आधा दर्जन लोगों को कुचला,तीन की मौत, तीन घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:05:55 PM

सीवान(SIWAN): सीवान में भीषण सड़क हुआ है. अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में करीब तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के आंदर ओवरब्रिज के करीब की है.

तीन की मौत तीन घायल 

मृतकों की पहचान दिघवारा के भेलाई छपरा निवासी मोहन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह,भगवानपुर के सुधरी निवासी सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार और हुसैनगंज के बलईपुर निवासी अजय शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई हैं.वही घायल की पहचान हुसैनगंज के जुडकन निवासी स्वर्गीय कपिल भगत के पुत्र देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.

तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन लोगों को कुचला 

बताया जा रहा है कि सीवान की तरफ से हुसैनगंज के तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. इस दौरान तीन बाइकों के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.घायलों में एक व्यक्ति साइकिल से अपने घर लौट रहा था जो कि इस हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Tags:Bihar newsSiwan newsRoad accident in siwanRoad acchidentBihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.