✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में RLJP की बड़ी बैठक, चंदन सिंह को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 3:07:41 PM

पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की अहम कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद चंदन सिंह की नियुक्ति की गई.

चंदन सिंह के नेतृत्व में पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि चंदन सिंह उनके पुराने सहयोगी रहे हैं और उनके परिवार से उनका संबंध वर्ष 2004 से है. पारस ने कहा कि लंबे समय से जुड़े इस भरोसेमंद रिश्ते को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.पारस ने विश्वास जताया कि चंदन सिंह के नेतृत्व में पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सकेगा.

BJP पर पशुपति पारस ने साधा निशाना

वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए पारस ने कहा कि यह पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जो कुछ हुआ वह उचित नहीं है. इस बैठक को RLJP के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है जहां आगामी रणनीति और नेतृत्व को लेकर स्पष्ट संकेत दिए गए हैं.

Tags:RLJP Patna meetingRLJP Bihar president Chandan SinghChandan Singh appointed RLJP state presidentRLJP latest news BiharPashupati Kumar Paras statement RLJPBihar political news RLJPChandan Singh RLJP news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.