✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल, पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने की हवन-पूजा

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:29:03 AM

पटना(PATNA): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए हुए हैं. ऐसे में उनके सफल ऑपरेशन और मंगलकामना के लिए राजद कार्यकर्ता हवन पर बैठ गए हैं. राजद के युवा नेताओं के द्वारा अगमकुआं स्थित शीतला मंदिर में हवन पूजा शुरू किया जा रहा है. हाथों में लालू यादव की फोटो लेकर युवा राजद नेता हवन पूजा करने में लगे हुए है.

रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव को किडनी देंगी

बता दें कि रोहिणी आचार्य सोमवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देंगी. ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें भी रविवार की देर रात भर्ती किया जाएगा. सब कुछ ठीक पाए जाने पर सोमवार 5 दिसंबर को ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी होगी. रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है. लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है. ट्रांसप्लांट के बाद लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से इतना काफी माना जाता है.

बता दें कि लालू यादव पिछले लंबे समय से बीमार हैं, वे किडनी समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. लंबे समय तक उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चला. वहां के डॉक्टरों की सलाह पर किडनी के इलाज के लिए सिंतबर में वे सिंगापुर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी.

Tags:RJD workersLalu Yadav kidney transplantlalu yadavlalu yadav latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.