✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजप्रताप यादव को औरंगाबाद से मिली धमकी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:01:37 PM

औरंगाबाद(AURANGABAD):  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को औरंगाबाद से धमकी मिली है. यह धमकी दो मोबाइल नंबरो से दी गई है. धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

क्या है मामला

मामला तेजप्रताप के औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी लारा(लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम पर सोमवार को हुए हमले और तोड़फोड़ से जुड़ा है. शोरूम में तोड़फोड़ और कर्मियों से दुर्व्यवहार के बाद शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी प्राथमिकी के बाद शोरूम के प्रबंध निदेशक सह बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल पर औरंगाबाद से यह धमकी दी गई है.

तेजप्रताप को दी गई धमकी

माना जा रहा है कि तेजप्रताप को केस वापस लेने को कहा गया है और केस वापस नही लेने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी गई है. इसी वजह से तेजप्रताप ने धमकी मामले की भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस को मंगलवार को दोपहर ही प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

देखिए आवेदन में क्या कहा गया

तेजप्रताप की ओर से उनके शोरूम के केयर टेकर अजय यादव ने नगर थाना की पुलिस को प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा है कि, मैने शोरूम में कर्मियों से दुर्व्यवहार और तोड़फोड़ को लेकर सोमवार को नगर थाना में केस नंबर-286/23 दर्ज कराया था. इसी केस को लेकर मंगलवार को मोबाइल नंबर- 9525877800 एवं 8207868093 से शोरुम के प्रबंध निदेशक व बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल नंबर 9708299999 पर धमकी दी जा रही है. गौरतलब है कि सोमवार की सुबह स्कूटी की सर्विसिंग को लेकर कर्मियों के साथ शोरुम में कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद में कर्मियों से दुर्व्यवहार व शोरूम में तोड़फोड़ हुई थी. इस घटना में शोरूम के शीशे टूट गये थे और कुछ वाहनों को भी क्षति हुई थी. वाकया शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. मामले में शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी का ही प्रयास कर रही थी कि तेजप्रताप यादव को धमकी के बाद मामले में ट्विस्ट आ गया है. धमकी के बाद पुलिस के कान खड़े हो गये है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. वही मामले में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि शोरूम पर हमला मामले में पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. तेजप्रताप यादव को मिली धमकी के बाबत उन्होने कहा कि शोरूम के संचालक की ओर से आवेदन मिला है. मामले की तहकीकात की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Tags:RJD supremo Lalu Prasadminister son Tej Pratap receives threat from Aurangabadstir in police departmentAurangabad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.