✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने लालू पर सीबीआई जांच को बताया BJP की साजिश, कहा 2024 के चुनाव को लेकर पूरा प्रकरण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:01:14 AM

पटना (PATNA) : बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज हो गयी है. जमीन नौकरी मामले में सीबीआई लगातार एक के बाद एक पूछताछ कर रही हैं. विपक्ष इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दे रही है. विपक्षी नेताओं का मानना है कि यह पूरी तैयारी 2024 का चुनाव को देख कर की जा रही है. जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई की एक टीम ने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से दिल्ली स्थित आवास पर पूछताछ की. ये पूछताछ का सिलसिला करीब 3 घंटे तक चला. बीते दिन सोमवार को इसी मामले में सीबीआई ने उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी. राबड़ी देवी से भी करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गयी थी.  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से दिल्ली में हुई पूछताछ पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने बीजेपी और सीबीआई पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ‘इतनी हड़बड़ी क्या थी जब लालू जी स्वस्थ हो जाते तब जितना सवाल पूछना है पूछते’

मोदी सरकार को शर्म नहीं आता- सुनील सिंह

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि पूरा प्रकरण लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी करवा रही है. आजकल बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में सीबीआई काम कर रही है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जितना काम नहीं कर रहे पार्टी के लिए उससे ज्यादा सीबीआई,ईडी और इनकम टैक्स बीजेपी के लिए काम कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार को शर्म नहीं आता कि 78 वर्ष का व्यक्ति जो सिंगापुर से इलाज कराके लौटे हैं, उनसे पूछताछ कर सीबीआई परेशान कर रही है. सुनील सिंह ने कहा कि जब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते तो सीबीआई को जितना सवाल पूछना है पूछ लेते. अभी उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है.

 

Tags:RJD MLC Sunil SinghSunil SinghCBI investigationLaluland-for-job caseBJP2024 electionsTHENEWSPOSTBIHARLATESTNEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.