✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

20 साल पुराने सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में राजद विधायक रीतलाल यादव को बड़ी राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली जमानत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:25:07 PM

पटना(PATNA):पटना के बहुचर्चित सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में राजद विधायक रीतलाल यादव को बड़ी राहत मिली है.मंगलवार को पटना स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.यह मामला भाजपा नेता और दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा उर्फ आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या से जुड़ा है.अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रीतलाल यादव को जमानत प्रदान की. जमानत की खबर मिलते ही दानापुर क्षेत्र में रीतलाल यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

20 साल पुराना मामला, 2003 में हुई थी हत्या

यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब पटना के गांधी मैदान में “तेल पिलावन, लाठी घुमावन रैली” का आयोजन हुआ था. उसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस हत्याकांड में रीतलाल यादव समेत कई अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने और अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाया गया था. लंबे समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन था.

पहले भी विवादों में रहे हैं रीतलाल यादव

दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है.बावजूद इसके, वे अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले नेता माने जाते है.सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में मिली यह जमानत उनके लिए एक बड़ी कानूनी राहत मानी जा रही है.

Tags:todays ritlal yadav news todayritlal yadav news todaytodays ritlal yadav newsritlal yadav newsmla ritlal yadav newsritlal yadav news liveritlal yadav rjd newsritlal yadav latest newsritlal yadav raid newsritlal yadav viral newstejashwi yadav news todayritlal yadav breaking newsritlal yadav surrender newsreetlal yadav newsritlal yadav surrender news livereetlal yadav latest newsreetlal yadav viral newsritlal yadavritlal yadav historyyadav ritlal yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.