✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का अंजाम, गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से महिला की गई जान

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:42:29 PM

रोहतास (ROHTAS) : जिस डॉक्टर के पास आप अपनी जिंदगी बचाने जाते है अगर उसी डॉक्टर की लापरवाही से आपकी जिंदगी चली जाए तो ऐसे में लोगों के भरोसे का क्या होगा. मरीजों का मामला उनकी जिंदगी और मौत से जुड़ा होता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही माफी के लायक नहीं है. रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना से जो मामला सामने आया है, उसे जिसने भी सुना और देखा वो हैरान रह गया. मामला लापरवाही से जुड़ा है जहां इलाज के दौरान गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से महिला की मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों के द्वारा अस्पताल परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया गया.

जानिए क्या है पूरा मामला

इस घटना के बारे में स्थानीय दिलीप गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व डेहरी नगर थानाक्षेत्र के बाबूगंज की रहने वाली कंचन देवी का यूट्रेस का ऑपरेशन किया गया था. जिसके इलाज के दौरान गलत ब्लड ग्रुप मरीज को चढ़ा दिया गया था. कंचन देवी का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव था लेकिन लापरवाही के कारण अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कंचन देवी को बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप शरीर में चढ़ा दिया गया. जिसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ने लगी.  जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में महिला को बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया. महिला के परिजनों द्वारा बीमार महिला को वाराणसी ईलाज के लिए ले जाया गया. जहाँ ईलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए मृतक महिला कंचन देवी के परिजनों ने डेहरी के अदरी देवी मेमोरियल अस्पताल पहुंचकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया गया.

लोगों ने किया जमकर हंगामा

इस मामले में लोह दोषी डॉक्टरों सहित अस्पताल पर कार्रवाई करने की माँग करने लगे. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. जिसके बाद डेहरी नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं मृतक कंचन देवी के परिजन अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि कंचन देवी के तीन मासूम बच्चे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है.

 

 

Tags:negligence of doctorsdoctorswrong blood group transfusionDOCTARKILAPARWAHIROHTASBIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.