✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हथियार लहराने और डांस विवाद मामले में अनंत सिंह को राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 12:59:34 PM

गोपालगंज (GOPALGANJ):मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को हथियार लहराने और अश्लील गानों पर डांस के मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है. गोपालगंज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है.अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी.पूरा मामला मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव का है, जहां 2 मई को एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम रखा गया था.इस कार्यक्रम में अनंत सिंह भी पहुंचे थे.इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें हथियार लहराने और अश्लील गानों पर प्रदर्शन होने का दावा किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

फिलहाल अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक

मामले में कार्रवाई शुरू होने के बाद अनंत सिंह की तरफ से एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी गई.सोमवार को हुई सुनवाई में उनके वकील कुमार हर्षवर्धन पाठक ने कोर्ट में कहा कि वायरल वीडियो एडिटेड है और संभव है कि उसे एआई तकनीक से तैयार किया गया हो उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में साफ तौर पर कोई हथियार दिखाई नहीं दे रहा है.दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फिलहाल अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी.

अगली सुनवाई तक पुलिस उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी

कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक पुलिस उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी.हालांकि इस मामले में नामजद बाकी आठ आरोपियों को राहत नहीं मिली है.अब 30 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर सबकी नजर बनी हुई है.

Tags:Anant SinghMokama MLABihar PoliticsWeapon Waving CaseObscene Dance ControversyCourt ReliefArrest StayJDU LeaderBihar NewsPolitical NewsGopalganj News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.