✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिजली ओवरलोड से मिलेगी राहत, पटना में चार नए पावर सब स्टेशन शुरू होने की तैयारी

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 05 Mar 2026 05:13 PM (IST)

बिजली ओवरलोड से मिलेगी राहत, पटना में चार नए पावर सब स्टेशन शुरू होने की तैयारी

पटना(PATNA):राजधानीवासियों को अब गर्मियों में बिजली ओवरलोड होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। पटना में इसी साल गर्मियों में चार नये पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. ताकि गर्मियों में ओवरलोड की समस्या से निजात मिल सकें.इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नये-नये पीएसएस का निर्माण किया जा रहा है.इसी कड़ी में इस साल पेसू पश्चिमी के आसोपुर क्षेत्र, उसरी व बिहटा में नये पावर सब स्टेशन, पूर्वी क्षेत्र में जगनपुरा के खेमनीचक इलाके में पावर स्टेशन बनाने का निर्माणाधीन है ताकि अगर शहर का बिजली खपत अधिकत्तम होने पर भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बता दें कि शहर में 75 से अधिक पावर सब स्टेशन वर्किंग है और अन्य सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है.

पांच लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

गर्मियों में नये पावर सब स्टेशन के निर्माण से पांच लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा.वहीं आसोपुर पावर सब स्टेशन चालू कर दिया गया है. साथ ही सभी स्टेशन पर 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे व आसोपुर पावर सब स्टेशन में लगे ट्रांसफॉर्मर को चार्जिंग में इंस्टॉल किया गया है.

शहर में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक

बता दें कि बीते दो सालों में गर्मियों में शहर में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक हो जाती थी. जिससे पटना में बिजली आपूर्ति कर रही संस्थान पेसू ने निर्बाध बिजली आपूर्ति कर पूरा किया है.उम्मीद है कि इस साल बिजली आपूर्ति 1200-1400 मेगावाट बिजली खपत होने का अनुमान है.वहीं बिहार में गर्मियों में बिजली आपूर्ति करीब 10000 के पास चली गयी थी. जिससे नार्थ बिहार व साउथ बिहार बिजली कंपनी ने बखूबी निभाया है.

Tags:Trending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.