✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरसीपी सिंह ने उपचुनाव के रिजल्ट के बाद दोनों विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई, महिलाओं की जीत पर जताई खुशी  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:15:12 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार उपचुनाव के रिजल्ट के बाद से बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं की ओर से अपनी-अपनी जीत की शाबाशी ली जा रही है. मोकामा और गोपालगंज चुनाव में दोनों जगहों पर महिलाओं की जीत हुई है. इस जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दोनों जगहों से महिलाओं के जीतने पर विधानसभा में महिलाओं की संख्या बड़ी है. इसे लेकर उन्होंने जीत का ताज पहनी दोनों महिलाओं को बधाई दी है. वहीं मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी की जीत पर उन्होंने कहा कि इससे पहले विधायक रहे अनंत सिंह से उनकी पत्नी नीलम देवी को नौ सौ वोट ज्यादा आए हैं. वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी और जदयू के साथ रहते बीजेपी उम्मीदवार को चुनाव में 42 हजार मत मिले थे, जबकि जदयू से अलग होने पर बीजेपी उम्मीदवार को 62 हजार मत मिले हैं.

सुशील मोदी ने गठबंधन पर बोला था हमला

आरसीपी सिंह से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उपचुनाव को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था कि गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकार दिया. नीतीश कुमार लालू के साथ थे फिर भी नहीं जीत पाए. भाजपा के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पाए. लव - कुश एवं EBC ने एकमुश्त वोट भाजपा को दिया. मोकामा और गोपालगंज ने बता दिया की JDU का आधार वोट अब भाजपा के साथ है.

उन्होंने मोकामा में आरजेडी की जीत पर कहा था कि मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है न की लालू - नीतीश की. 2020 में अनंत 35 हज़ार से JDU से जीते थे. इस चुनाव में नीतीश अनंत के साथ थे फिर भी क़ेवल 16  हज़ार से जीते. 7 चुनाव में 6 बार अनंत सिंह जीते चाहे पार्टी कोई भी हो. बता दें कि बिहार उपचुनाव में गोपालगंज से बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने जीत हासिल की तो वहीं मोकामा से आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी ने जीत हासिल की है.  

 

Tags:rcp singhrcp singh newsrcp singh latest newslatest news rcp singhrcp singh bihar newsbihar rcp singh newsnitish kumarnitish kumar newsnitish kumar videoनीतीश कुमारtejashwi yadavतेजस्वी यादव न्यूज़tejashwi yadav latest newstejashwi yadav newstejashwi yadav speechtejaswi yadavpatna newsपटना न्यूज़bihar bypolls resultbihar election resultbihar mokama electon resultbihar upchunav resultbihar bypollbihar by election 2022mokama by electionbihar mokama bypollsbihar gopalganj bypollsgopalganj by electionbihar bypoll newsbihar by-pollsmokama bypollmokama upchunav resultmokama election resultgopalganj election result 2022gopalganj election 2022gopalganj by election resultgopalganj election result date 2022

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.