✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजभवन परिसर में बनेगा राजेंद्र भवन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया शिलान्यास

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:40:26 AM

पटना (PATNA):राजधानी पटना स्थित राजभवन परिसर में राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय और राजभवन अतिथिगृह के निर्माण कार्य का बुधवार को भव्य शिलान्यास किया गया है. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं. 

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों कि ओर से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इन तीनों भवनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है. प्रस्तुतीकरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को शीघ्र और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि राज्य की प्रशासनिक और औपचारिक आवश्यकताओं को समझ कर उनपर काम किया जा सके. 

ईपीसी मॉडल पर होगा निर्माण

इन भवनों के निर्माण के लिए दिसंबर 2024 में ही ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) आधार पर टेंडर आमंत्रित किया गया था. ऐसे में अब कार्य आरंभ होने जा रहा है, जिससे राजभवन परिसर में अधोसंरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. 

शिलान्यास कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, राज्यपाल के प्रधान सचिव आर.एल. चोंग्यू, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर को राजभवन परिसर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे राज्य के उच्च स्तरीय प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुविधा मिलेगी.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar election 2025cm nitish kumarnitish kumar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.