✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा में DRDA डायरेक्टर के घर समेत 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 5:07:45 PM

सहरसा (SAHARSA) : खबर सहरसा से है जहां डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सहरसा के सराही मोड़ के पास स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 8 बजे से छापेमारी शुरू हुई जो लगभग सात घंटे तक चली.

आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर कार्रवाई

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर की गई है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सहरसा के अलावा पटना और मुजफ्फरपुर समेत कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी.

वैभव कुमार सहरसा में डीआरडीए डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित

फिलहाल वैभव कुमार सहरसा में डीआरडीए डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं. छापेमारी के दौरान टीम को कई जमीन के कागजात और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात भी बरामद हुए हैं. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने जमीन के कागजात और जेवरात को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट से वारंट मिलने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की गई है.

Tags:Saharsa DRDA Director raidDRDA Director Vaibhav Kumar raidSaharsa raid news todayBihar corruption case newsGovernment officer raid BiharEOU action in SaharsaDRDA Director house raidBihar vigilance raid latest newsRaid at 6 locations Saharsa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.