✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: किशनगंज में सदर थानाध्यक्ष के 5 ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 2:00:49 PM

किशनगंज (KISHANGANJ) : सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी किशनगंज, छपरा,पटना अवस्थित पांच ठिकानों में की गई. छापेमारी सुबह सात बजे शुरू हुई. आर्थिक अपराध इकाई की सात सदस्यीय टीम अचानक सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के सदर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास पहुंची. किशनगंज में टीम का नेतृत्व डीएसपी ज़ैनीफुद्दीन कर रहे थे. टीम के द्वारा थानाध्यक्ष के सरकारी आवास में छापेमारी के अलावा सदर थाना के कुछ स्टाफ से भी पूछताछ की गई. आठ घंटे तक चली छापेमारी में टीम ने डायरी ,जमीन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए है.

EOU की बड़ी कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन  के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 5/26 में 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के 5 अलग-अलग ठिकानों पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष किशनगंज अभिषेक कुमार रंजन के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल एक करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य पाया गया था.

कई अहम दस्तावेज मिले

जो उनके ज्ञात आय से लगभग 115.66 प्रतिशत अधिक है. इस क्रम में मंगलवार को किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा एवं किशनगंज, अवस्थित कुल 5 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन 2009 बैच के दारोगा के रूप में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे. इसके बाद पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली थी. सदर थानाध्यक्ष ने वर्ष 2024 को दिसंबर में किशनगंज सदर थाना का पदभार ग्रहण किया था.  जिले में महज पंद्रह दिनों में लगातार दूसरी बार एसवीयू की कार्रवाई हुई है. इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के सरकारी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी की गई थी. कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप व्याप्त है.

Tags:Kishanganj police raidBihar police raid newsSadar Thanadhyaksh raid KishanganjDisproportionate assets Bihar policeEconomic Offences Unit raid Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.