✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किशनगंज पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, समर्थकों ने गर्म जोशी से किया स्वागत 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:25:03 AM

किशनगंज (KISHANGANJ) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के किशनगंज पहुंची है. जहां गर्म जोश के साथ कांग्रेस  औऱ राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका स्वागत किया. बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार-बंगाल सीमा के फरीमगोड़ा  पहुंची है. जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. चेकपोस्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कांग्रेस के स्थानीय सांसद डॉ जावेद आजाद,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,इमरान प्रतापगढ़ी सहित तमाम नेता मौजूद थे.

राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया स्वीकार 

इस दौरान मौके पर राहुल गांधी ने मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उसके बाद वाहन के जरिए राहुल गांधी की यात्रा खगड़ा स्थित असफाक उल्लाह खान स्टेडियम पहुंची.बता दें कि राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए सड़क के दोनो और समर्थको की लंबी कतार देखी गई है. सभी कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे. वहीं यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया था. जिला पदाधिकारी तुषार सिंघला ,एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु सहित तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Tags:rahul gandhi bharat jodo yatrarahul gandhibharat jodo nyay yatrarahul gandhi yatrarahul gandhi newsrahul gandhi latest newsRahul Gandhi's Nyaya Yatra reached Kishanganjsupporters welcomed him with enthusiasmbihar newsbihar breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.