✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आज फिर बिहार आयेंगे राहुल गांधी, नालंदा में एससी-एसटी सम्मेलन व गया जी में महिलाओं से खास मुलाकात

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:29:14 AM

नालंदा (NALANDA): लोकसभा चुनाव 2024 के बाद विपक्षी दलों की सक्रियता बिहार में बढ़ती जा रही है. जहां इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर तब जब राज्य में गठबंधन की स्थिति लगातार बदलती रही है. साथ ही इसी साल विधानसभा चुनाव भी होना हैं.

राहुल गांधी एससी-एसटी सम्मेलन में होंगे शामिल 

राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे यहां एससी-एसटी सम्मेलन में शामिल होंगे और संविधान बचाओ, अधिकार बचाओ के नारे के साथ दलित और आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे. नालंदा में आयोजित एससी-एसटी सम्मेलन में राहुल गांधी मुख्य वक्ता होंगे. कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, यह सम्मेलन सामाजिक न्याय, आरक्षण, शिक्षा और रोज़गार जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा. यहां राहुल गांधी का भाषण भाजपा और NDA सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखा हमला हो सकता है.

महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सुरक्षा और आरक्षण जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 

नालंदा के बाद राहुल गांधी का काफिला गया जी जिले के लिए रवाना होगा, जहां वे महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस संवाद में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सुरक्षा और आरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.बताते चले कि कांग्रेस इस दौरे के ज़रिए बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन को मज़बूत करने की कोशिश में है.राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव और जातीय समीकरणों के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.नालंदा का चुनाव सीएम नीतीश कुमार की पकड़ वाला क्षेत्र माना जाता है, ऐसे में राहुल गांधी का वहां से हुंकार भरना सियासी संकेतों से भरा कदम है.

Tags:rahul gandhi bihar visitrahul gandhi nalanda conferencerahul gandhi sc-st meetingrahul gandhi bihar newsrahul gandhi todayrahul gandhi bihar updatesrahul gandhi political rallyrahul gandhi bihar eventrahul gandhi bihar speechrahul gandhi sc-st conferencerahul gandhi bihar political visitrahul gandhi bihar latestrahul gandhi bihar rallyrahul gandhi bihar news todaybihar election newsToday Bihar NewsBihar NewsRahul Gandhi will come to Bihar again todaySC-ST conference in Nalandaspecial meeting with women in GayAaj ka samacharAaj ki khabarHindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.