✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना से बेगूसराय रवाना हुए राहुल गांधी, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में लेंगे हिस्सा, कन्हैया कुमार भी रहेंगे साथ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:10:57 AM

पटना(PATNA): कांग्रेस  नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे हैं. जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. पटना से राहुल गांधी सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए बेगूसराय रवाना हो गए हैं, जहां वे 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. इस पदयात्रा में कन्हैया कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इस पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी बिहार के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनके मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे.

पढ़ें यात्रा का उद्देश्य

इस यात्रा का मुख्य उदेश्य बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं का पलायन और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है.इसके बाद राहुल गांधी बेगूसराय से वापस पटना लौटेंगे, जहां वे एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.देर शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Tags:bihar politiscrahul gandhirahul gandhi newsrahul gandhi politisctrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.