✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बने UPSC में 4TH टॉपर, बिहार का बढ़ाया मान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 8:00:46 PM

मुजफ्फरपुर : राघव झुनझुनवाला संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सर्वोच्च रैंक 4th को लाकर पूरे बिहार और जिले का मान बढ़ाया हैं. इस परिणाम के बाद से उनके परिवार और उनके शुभचिनक में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. पिता स्व नवीन झुनझुनवाला माता अंजू झुनझुनवाला है. अपने परिवार के इकलौते बेटे है राघव.

तीसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

यूपीएससी में अपने तीसरे प्रयास में राघव झुनझुनवाला ने इस चौथा रैंक लाकर बिहार का कद देश की सबसे कठिन परीक्षा में लाकर बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि राघव झुनझुनवाला को इस बार उनके तीसरे प्रयास में यह बड़ी सफलता मिली और उनके इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति दृढ़ विश्वास ने उन्हें इस कठिन परीक्षा को पास करने में मदद दिलाई. राघव झुनझुनवाला बताते हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल से पूरी हुई थी. 10वीं और 12वीं की परीक्षा अपने स्कूल में भी टॉप रह चुके है.

बचपन में ही परीक्षा पास करने का लिया था संकल्प

वह कहते हैं कि बचपन से ही उन्हें इस कठिन परीक्षा में पास करने और बैठने का संकल्प लिया था. उन्होंने 10वी की परीक्षा में 10 सीजीपीए के स्कोर के साथ पास किया और फिर उसके बाद 12वीं की परीक्षा वाणिज्य संकाय से 97.5 प्रतिशत अंक के साथ में बिहार में भी टॉपर रह चुके हैं और जिसके बाद राजधानी दिल्ली में अपना सपना पूरा करने के लिए निकल पड़े थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी की टॉप कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला कराया था जहां पर उन्हें 9.35 की सीजीपीए की रैंकिंग मिली थी.

Tags:Raghav Jhunjhunwala UPSC topperUPSC 4th rank 2026Bihar UPSC topper newsMuzaffarpur UPSC resultsBihar IAS achieverUPSC top ranker from BiharRaghav Jhunjhunwala success storyBihar education news UPSC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.